मवाना: मवाना में प्रिया टॉकीज सिनेमा हॉल की गाड़ी पार्किंग में युवक को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mawana, Meerut | Mar 8, 2026 शनिवार को सुबह 9:00 बजे मवाना के प्रिया टॉकीज सिनेमा हॉल में पार्किंग में खड़ी गाड़ी के अंदर युवक को गोली मारने के मामले में युवक के पिता द्वारा मवाना थाने पर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी । मवाना पुलिस ने शनिवार देर रात 10:00 बजे मामले में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा टाटा बोलोरो भी अपने कब्जे में ले ली गई है।