हुज़ूर: भोपाल के मोती मस्जिद के ठीक सामने महीनों से लगे बैरिकेड्स को लेकर व्यापारियों का गुस्सा , किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Aug 7, 2026 भोपाल के मोती मस्जिद के ठीक सामने महीनों से लगे बैरिकेड्स को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दुकानें बंद कर दी और सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। उनका गुस्सा इस बात का है कि बैरिकेड्स लगे होने से परेशानी हो रही है। बावजूद पुलिस इन्हें नहीं हटा रही।