समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-906 ,
दिनांक:-13 जुलाई 2026,
===================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध जिला स्तरीय,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
सभी चयनित पैक्स /व्यापार मंडल को तेजी से cmr आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी चयनित राइस मिल क़ो निर्देशित किया गया की अपनी क्षमता के अनुसार cmr आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। ससमय 100% सीएमआर गिरना सुनिश्चित किया जाए
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड, डगरुआ प्रखंड, धमदहा प्रखंड मे cmr आपूर्ति प्रतिशत कम हैं.. सम्बंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सम्बंद्ध राइस मिल क़ो अविलम्ब अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी ,एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 13, 2026