भदोही: मोढ़ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोड़ डूडवा धरमपुरी में ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान वाराणसी के राजा तालाब निवासी रहमत अली के रूप में हुई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि वाराणसी की तरफ जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने युवक कूद गया था। कथित तौर पर यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।