भदोही: भदोही जिले की पंचायत उप चुनाव में सराय बाबू में अल्फ़ाज़ अली और बनकट छनौरा में लाल देई बनीं ग्राम प्रधान
भदोही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना संपन्न हो चुकी है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और बीडीसी को प्रमाण पत्र वितरित कर दिया गया है। आपको बता दें कि भदोही जिले के 3 ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव हुआ था। शुक्रवार को मतगणना के बाद सामने आए चुनाव परिणाम के मुताबिक बनकट छनौरा में लाल देवी 346 वोट पाकर ग्राम प्रधान बनी।