भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की हुई मौत
अभोली बाजार के पास फत्तूपुर मोड़ पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अजीत कुमार मोदनवाल (27) निवासी सोरांव, प्रयागराज की मौत हो गई। वह अपने भांजे प्रकाश गुप्ता (22) के साथ मौसी के घर ज्ञानपुर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर दुर्गागंज निवासी जैन नकार सिंह (62) थे।