भदोही: बरदहा पाल तिराहे के पास रंगाई के दौरान मकान से बारजे से गिरने से एक मजदूर की हुई मौत
चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा पाल तिराहे के पास एक नवनिर्मित दो मंजिला मकान की रंगाई-पोताई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार को जगदीशपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर विनोद गौतम असंतुलित होकर मकान के बारजे से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएचसी भदोही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।