भदोही: भदोही पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया
भदोही पुलिस ने राहगीरों के साथ टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुआ एक लैपटॉप, दो लेडिस पर्स, ₹2,000 नगद, अवैध तमंचा व चाकू बरामद किया है।गिरफ्तारी 20 फरवरी 2025 को जीवन धारा हॉस्पिटल के पास पुल के नीचे से की गई। आरोपी दिनेश कुमार (20) व रमेश नायडू (32) महाराष्ट्र के निवासी हैं।