गुरुग्राम: लाखों रुपये के गांजे की बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
कार में छुपाकर रखा हुआ लाखों की कीमत का कुल 196 किलो 320 ग्राम अवैध गाँजा बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 मार्च को अपराध शाखा सिकंदरपुर ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव बालूदा, से लावारिश हालात में खड़ी एक कार बरामद की गई थी।