समाज में बाल विवाह एवं बाल सगाई रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है-श्री चंद्रा
=================================
शाला त्यागी शतप्रतिशत बालक, बालिकाओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर
=================================
कलेक्टर ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
=================================
समाज में बाल विवाह एवं बाल सगाई रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है, इसके लिए वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी शाला त्यागी बालक, बालिकाओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित #बेटी_बचाओं_बेटी_पढाओं जिला स्तरीय टास्क फोर्स तथा जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टाप सेंटर के प्रतिनिधि तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया, कि वर्तमान त्रेमास में जिले में 8 बाल विवाह रूकवाए गये है। साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने आगामी एक वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों में गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
#Neemuch
Mera Neemuch
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh