सरीला: बीरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने युवक को देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, केस दर्ज
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के बीरा गांव स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास जरिया थाना की पुलिस टीम ने अत्यधिक मात्रा में 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।