चरपोखरी: गड़हनी में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी के माता-पिता को किया गया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर चरपोखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।