कटेया: कटेया के गौरा गांव में उत्पाद विभाग ने चिमनी के पास से 18 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी पकड़े
कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित चिमनी के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 18 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से शराब बरामद करने के साथ दो बाइक भी जब्त की है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही