बोध गया: बोधगया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बोधगया थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास कांड में संलिप्त 1 अभियुक्त गोपाल यादव को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा फर्दब्यान दिया गया कि जब वह अपने घर पर था।उसी समय गोपाल यादव अपने सहयोगियों के साथ घर पर आकर गाली गलौज करने लगा।