आंदर: छितनपुर गांव से पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला,विस्फोटक पदार्थ व आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Andar, Siwan | Jun 21, 2024 असांव थाना के एसआई मिथलेश कुमार अपने पुलिस बल के साथ छितनपुर गांव में बीती रात छापेमारी कर पुलिस टीम पर हमला करने,विस्फोटक पदार्थ व आर्म्स एक्ट मामलें में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान छितनपुर गांव निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है।