आंदर: असांव गांव का लापता युवक को परिजनों ने सिवान डीएवी मोड़ से सकुशल किया बरामद
Andar, Siwan | Jun 20, 2024 असांव थाना क्षेत्र के असांव गांव निवासी सुरेंद्र रौनियार का 19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को गुरुवार को सिवान डीएवी मोड़ से बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हो कि मंगलवार को युवक लापता हुआ था। युवक के लापता होने की खबर बुधवार को पब्लिक ऐप्प पर चलाई गई थी। युवक के बरामदगी के बाद परिजनों में खुशी देखने को मिली है।