आंदर: असांव गांव का युवक हुआ लापता दो दिन बाद भी नही मिला सुराग परिजन परेशान
Andar, Siwan | Jun 19, 2024 असांव थाना क्षेत्र के असांव गांव का 19 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया है। दो दिन बाद भी युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की पहचान असांव गांव निवासी सुरेंद्र रौनियार का पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है। लापता युवक के पिता सुरेंद्र रौनियार ने बुधवार को बताया कि 18 जून को मेरा पुत्र लापता हो गया है।उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है।