आंदर: आंदर में गर्जन के साथ बारिश हुई शुरू गर्मी से लोगों को मिली राहत बिजली सप्लाई बाधित
Andar, Siwan | Jun 20, 2024 आंदर प्रखंड के आंदर में आकाशीय गर्जन के साथ गुरुवार को बारिश शुरू हो चुकी है। बारिश के कारण बुधवार की बीती रात 2 बजे से लेकर गुरुवार तक बिजली सप्लाई बाधित है। किसान दिलीप कुमार, दिनेश गुप्ता, भिखारी गोंड, हीरालाल राम समेत आदि किसानों ने बताया कि यह बारिश बुधवार की बीती रात से शुरू हुई है। इस बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है।