आंदर: आंदर प्रखंड के विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस
Andar, Siwan | Jun 21, 2024 आंदर प्रखंड के आंदर,चंदौली,भवराजपुर,समेत आदि गांव में शुक्रवार को योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारी व लोगों ने विभिन्न योगासन व ध्यान मुद्रा में बैठ कर योग को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान बीडीओ कुणाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।