आंदर: पिपरहिया मियां टोला के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक युवक की हुई मौत व एक हुआ घायल
Andar, Siwan | Jun 21, 2024 पिपरहिया मियां टोला के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली पोल में टकरा गई। जिसमें दोनो युवक घायल हो गए है। दोनो घायल युवकों को ईलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। एक युवक का ईलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान आंदर थाना के खेढाय गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।