Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

MORE NEWS

*साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश*

चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026।  फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार प्रातः “Sunday on Cycle” कार्यक्रम एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक  बृजेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया गया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रैली तथा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

         जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा साइकिल रैली में सहभागिता कर फिट इंडिया मिशन का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
      साइकिल रैली के उपरांत इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी आमजन के साथ सहभागिता कर फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

*साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश* चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार प्रातः “Sunday on Cycle” कार्यक्रम एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया गया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रैली तथा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा साइकिल रैली में सहभागिता कर फिट इंडिया मिशन का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साइकिल रैली के उपरांत इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी आमजन के साथ सहभागिता कर फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

उदयपुर पुलिस की ‘संदेश ऑन साइकिल’ रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश

उदयपुर, 7 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उदयपुर पुलिस द्वारा “संदेश ऑन साइकिल” अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित साइकिल रैली काला किवाड़ से प्रारंभ होकर संजय गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शहर के विभिन्न पुलिस अधिकारियों, जवानों, स्मार्ट सिटी अधिकारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल उपयोग और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस मित्र, युवा वर्ग, महिला सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उदयपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

#UdaipurPolice #CycleRally #WorldBicycleDay #FitIndia #UdaipurNews #LakeCityNews #HealthyLifestyle #EnvironmentAwareness #RajasthanPolice

उदयपुर पुलिस की ‘संदेश ऑन साइकिल’ रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश उदयपुर, 7 जून 2026। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उदयपुर पुलिस द्वारा “संदेश ऑन साइकिल” अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित साइकिल रैली काला किवाड़ से प्रारंभ होकर संजय गार्डन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शहर के विभिन्न पुलिस अधिकारियों, जवानों, स्मार्ट सिटी अधिकारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल उपयोग और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस मित्र, युवा वर्ग, महिला सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उदयपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। #UdaipurPolice #CycleRally #WorldBicycleDay #FitIndia #UdaipurNews #LakeCityNews #HealthyLifestyle #EnvironmentAwareness #RajasthanPolice

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई*
 *बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया*

चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली द्वारा  एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति तथा थाना निकुंभ द्वारा  एक अन्य तस्कर की करीब 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराने के बाद अब बेगूं थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज कराया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में  थाना सर्किल के बालकिशन पिता कन्हैयालाल जाति धाकड़ निवासी रामपुरीया थाना बेगू जिला  के विरुद्ध पुलिस थाना नागल जिला अम्बाला हरियाणा एवं  पुलिस थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर बालकिशन धाकड़ द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति मकान खसरा नम्बर 669 ग्राम रामपुरीया तहसील बेगू व ट्रैक्टर को दिनांक 06.मई.2026 को फ्रीजिंग हेतु कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली भारत सरकार द्वारा बालकिशन धाकड़  के मकान व ट्रैक्टर को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर मकान व ट्रैक्टर को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व ट्रैक्टर की कीमत करीब 50 लाख रूपये है।
पुलिस थाना बेगू टीम :- थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, एएसआई हीरालाल, 
गीतालाल, हैडकानि. भगवानलाल, कानि.कमलेश, अंकित, कलीराम,ईश्वर, पिन्टूराम,सुमेर,भागीरथ, म.कानि. किरण

    जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन कार्रवाई* *बेगू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति को फ्रिज कराया* चित्तौड़गढ़, 07 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली द्वारा एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति तथा थाना निकुंभ द्वारा एक अन्य तस्कर की करीब 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराने के बाद अब बेगूं थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में थाना सर्किल के बालकिशन पिता कन्हैयालाल जाति धाकड़ निवासी रामपुरीया थाना बेगू जिला के विरुद्ध पुलिस थाना नागल जिला अम्बाला हरियाणा एवं पुलिस थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ पर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर बालकिशन धाकड़ द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति मकान खसरा नम्बर 669 ग्राम रामपुरीया तहसील बेगू व ट्रैक्टर को दिनांक 06.मई.2026 को फ्रीजिंग हेतु कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के कॉम्पिटेंट ऑथोरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सफेम (फॉप) ए एनडीपीएस एक्ट दिल्ली भारत सरकार द्वारा बालकिशन धाकड़ के मकान व ट्रैक्टर को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर मकान व ट्रैक्टर को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व ट्रैक्टर की कीमत करीब 50 लाख रूपये है। पुलिस थाना बेगू टीम :- थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, एएसआई हीरालाल, गीतालाल, हैडकानि. भगवानलाल, कानि.कमलेश, अंकित, कलीराम,ईश्वर, पिन्टूराम,सुमेर,भागीरथ, म.कानि. किरण जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Badgaon, Udaipur | Jun 7, 2026

*मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज*
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई*

चित्तौड़गढ़, 06 जून 2026। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना निकुम्भ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरणों में संलिप्त तस्कर रतनलाल जाट की लगभग 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों को फ्रीज कराया है। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा स्थायी अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आरोपी के मकान सहित चार वाहनों को फ्रीज कराया है।

         जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी  मुकुल शर्मा  के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप  के सुपरविजन में थाना सर्किल के रतनलाल पिता जमनालाल जाति जाट निवासी उठेंल थाना निकुम्भ के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर , पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही, पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर एवं थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर रतनलाल जाट द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (मकान) आराजीयात पटवार हल्का पिण्ड मे खाता नम्बर 184 व खसरा नम्बर 210 मे निर्मित मकान व तथा रतनलाल अपने पुत्र राजमल पिता रतनलाल जाट के नाम पर अवैध रूप से अर्जित चल सम्पति निम्न वाहन स्कार्पियो गाडी, मोटरसाईकिल,  स्कुटी , ट्रेक्टर को  दिनाक 04 मई 2026 को फ्रीजिंग हेतु COMPETENT AUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM(FOP) A & NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT पAUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM (FOP)A & NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा रतनलाल जाट के आलीशान मकान व रतनलाल के पुत्र राजमल के नाम पंजिकृत चार वाहनो को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त मकान व वाहनो को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व वाहनो की कीमत 01 करोड रूपये है।
पुलिस  टीम :- थानाधिकारी  रामसिह, हैडकानि.उगमाराम, कानि.योगेश,प्रहलाद,थानसिह, सुर्यपाल,टंवरसिह 

    जिला पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरन्त निकटतम पुलिस थाना, कन्ट्रोल रूप या नारको टिप हेल्पलाईन नम्बर 94604-25643 पर सुचित करे ।

*मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज* *ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई* चित्तौड़गढ़, 06 जून 2026। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना निकुम्भ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरणों में संलिप्त तस्कर रतनलाल जाट की लगभग 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों को फ्रीज कराया है। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा स्थायी अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आरोपी के मकान सहित चार वाहनों को फ्रीज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थाना सर्किल के रतनलाल पिता जमनालाल जाति जाट निवासी उठेंल थाना निकुम्भ के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर , पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही, पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर एवं थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर रतनलाल जाट द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (मकान) आराजीयात पटवार हल्का पिण्ड मे खाता नम्बर 184 व खसरा नम्बर 210 मे निर्मित मकान व तथा रतनलाल अपने पुत्र राजमल पिता रतनलाल जाट के नाम पर अवैध रूप से अर्जित चल सम्पति निम्न वाहन स्कार्पियो गाडी, मोटरसाईकिल, स्कुटी , ट्रेक्टर को दिनाक 04 मई 2026 को फ्रीजिंग हेतु COMPETENT AUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM(FOP) A & NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT पAUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM (FOP)A & NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा रतनलाल जाट के आलीशान मकान व रतनलाल के पुत्र राजमल के नाम पंजिकृत चार वाहनो को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त मकान व वाहनो को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व वाहनो की कीमत 01 करोड रूपये है। पुलिस टीम :- थानाधिकारी रामसिह, हैडकानि.उगमाराम, कानि.योगेश,प्रहलाद,थानसिह, सुर्यपाल,टंवरसिह जिला पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरन्त निकटतम पुलिस थाना, कन्ट्रोल रूप या नारको टिप हेल्पलाईन नम्बर 94604-25643 पर सुचित करे ।

Badgaon, Udaipur | Jun 6, 2026

श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में 'नन्दलाल गजराज विराजत खेलन निकसे फाग' के पद के भाव से"फाग सवारी"के अलौकिक मनोरथ में मदन मोहनलाल प्रभु बिराजे कमल चौक में, तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने फाग की सवारी में फूलों की फाग खिला कर प्रभु को  लड़ाए लाड .....
सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री  विशाल बावा व लाल बावा ने "मोर कुटीर" के मनोरथ में लालन के चबूतरे पर लाडले लाल प्रभु को मयूर सिंहासन पर विराजित कर अलौकिक मनोरथ सिद्ध किया....

  पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री श्रीनाथजी की हवेली में अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी शुक्रवार के पावन एवं परम पवित्र अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।वल्लभ कुल के पूज्य पुष्टिमार्गीय प्राकट्य स्वरूपों की पावन सन्निधि में..
 सांयकालीन मनोरथ में शयन में श्रीजी प्रभु में 'नंदलाल गजराज विराजत खेलन निकसे फाग' के पद के भाव से"फाग सवारी"के अलौकिक मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहनलाल प्रभु को कमल चौक में चांदी के गजराज पर आम्बावाड़ी सिंहासन पर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को विराजित कर फाग सवारी की अद्भुत सज्जा जिसमें असंख्य गोप गोपी, रंग-बिरंगे परिधान में सजी प्रभु की प्रिय सखियां अपने सिर पर सुवासित फूलों की डलिया लिए मानो प्रभु को फाग खिलाने को आतुर है,और प्रभु गजराज पर विराजित समस्त पुष्टि सृष्टि को फाग सवारी में फूलों की फाग खिला रहे हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। वहीं हरी भरी छटा एवं सुवासित फूलों की सांझी व प्रभु के दोनों और चांदी की छतरियों में ऐसे प्रभु के दर्शन समस्त पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जन को आनंदित कर रहे हैं।

श्रीजी प्रभु में सांयकाल शयन दर्शन में 'नन्दलाल गजराज विराजत खेलन निकसे फाग' के पद के भाव से"फाग सवारी"के अलौकिक मनोरथ में मदन मोहनलाल प्रभु बिराजे कमल चौक में, तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व श्री लाल बावा ने फाग की सवारी में फूलों की फाग खिला कर प्रभु को लड़ाए लाड ..... सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने "मोर कुटीर" के मनोरथ में लालन के चबूतरे पर लाडले लाल प्रभु को मयूर सिंहासन पर विराजित कर अलौकिक मनोरथ सिद्ध किया.... पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री श्रीनाथजी की हवेली में अधिक मास की अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी शुक्रवार के पावन एवं परम पवित्र अवसर पर, पूज्यपाद तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु में निम्न मनोरथ सिद्ध किये गए। इन मनोरथ के अलौकिक अवसर पर तिलकायत महाराज श्री एवं गो.चि.105श्री विशाल बावा साहब एवं गो.चि.105श्री लाल बावा विशेष रूप से उपस्थित रहे व आप श्री ने प्रभु को लाड लड़ाकर प्रभु की आरती उतारी।वल्लभ कुल के पूज्य पुष्टिमार्गीय प्राकट्य स्वरूपों की पावन सन्निधि में.. सांयकालीन मनोरथ में शयन में श्रीजी प्रभु में 'नंदलाल गजराज विराजत खेलन निकसे फाग' के पद के भाव से"फाग सवारी"के अलौकिक मनोरथ में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहनलाल प्रभु को कमल चौक में चांदी के गजराज पर आम्बावाड़ी सिंहासन पर श्री मदन मोहन लाल प्रभु को विराजित कर फाग सवारी की अद्भुत सज्जा जिसमें असंख्य गोप गोपी, रंग-बिरंगे परिधान में सजी प्रभु की प्रिय सखियां अपने सिर पर सुवासित फूलों की डलिया लिए मानो प्रभु को फाग खिलाने को आतुर है,और प्रभु गजराज पर विराजित समस्त पुष्टि सृष्टि को फाग सवारी में फूलों की फाग खिला रहे हो ऐसा प्रतीत हो रहा है। वहीं हरी भरी छटा एवं सुवासित फूलों की सांझी व प्रभु के दोनों और चांदी की छतरियों में ऐसे प्रभु के दर्शन समस्त पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जन को आनंदित कर रहे हैं।

Badgaon, Udaipur | Jun 6, 2026