भादरा: गोदावरी वाटिका आंगनबाड़ी केंद्र में खिलौना बैंक का शुभारंभ, बाल विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन
भादरा। वार्ड 8 स्थित गोदावरी वाटिका आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार सुबह 11 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खिलौना बैंक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पौधरोपण और नवप्रवेशी बच्चों का प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। सीडीपीओ मोनिका सिहाग ने खिलौना बैंक की उपयोगिता बताई, जबकि महिला पर्यवेक्षक सीमा आर्य ने सहयोग के लिए वार्डवासियों का आभार जताया।