अनूपगढ़: अनूपगढ़ में तेज आंधी और बारिश के कारण मुख्य बाजार स्थित दुकानों में घुसा पानी, विद्यार्थियों को हुई समस्या
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आज सोमवार सुबह करीब 4:00 तेज आंधी और बरसात आने के कारण आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे दुकानदारों ने बताया कि तेज बरसात के कारण शहर के मुख्य गलियों और दुकानों में पानी भर गया है। पानी भरने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं स्कूली बच्चों को भी पानी से गुजरना पड़ा।