अनूपगढ़: गांव 6 MSR में स्थित लैला मजनू की मजार पर 11 जून से 15 जून तक लगेगा ऐतिहासिक मेला
अनूपगढ़ के गांव 6 एमएसआर में स्थित लैला मजनू की ऐतिहासिक मजार पर 11 जून से 15 जून तक मेला आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी के प्रधान प्रीतम सिंह ने आज रविवार शाम 6 बजे बताया कि आज से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेला कमेटी के अन्य सदस्यों और सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। मेले में कई सांस्कृतिक आयोजन भी करवाए जाएंगे।