अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 6 पी में स्थित गौशाला में बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया
अनूपगढ़ के गांव 6 पी में स्थित श्री हरिओम गौशाला में आज रविवार शाम 6 बजे गौशाला कमेटी की कार्यकारिणी और ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष सुशील गोदारा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए परमजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है और वही सुखविंदर सिंह, प्रेम कुमार, दिलबाग सिंह और प्रेम सिंह मल्ली को सदस्य नियुक्त किया गया है।