ड्रग्स माफिया और अवैध शराब के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के निर्देश
भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में ड्रग्स माफिया, अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट, कालाबाजारी रोकने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
स्कूल-कॉलेजों एवं छात्रावासों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीहोर जिले से कलेक्टर बालागुरू के. सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
#Sehore #MadhyaPradesh #Police #DrugFreeMP
Ashta, Sehore | Nov 5, 2026