देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, छह साल पहले की कोर्ट मैरिज, अब पत्नी को अकेले छोड़ा
देहरादून में एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बिना बताए छोड़कर चले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। रायपुर थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध क्रूरता और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे ताने देता था और उसके साथ मारपीट करता था। महिला का कई बार गर्भपात भी हुआ।