देहरादून: तेज बारिश के बाद EC रोड पर हुआ हादसा, एक कार नाली में गिरी, एक महिला भी नाली में गिरी, जान बची
राजधानी देहरादून में हुई तेज बारिश के बाद शहर के नदी नाले उफान पर हे इस बीच देहरादून के ईसी रोड़ पर नाली का पानी ओवर फ्लो हो गया जिससे कार चालक इसका अंदाजा नहीं लगा पाया और उसने नाली में कार उतार दी. जिससे अफरा तफरी मच गई. इस बीच एक महिला भी नाली का अंदाजा नहीं लगा पाई जिससे उसका पांव नाली में गिर गया जिससे महिला के पांव में गंभीर चोटें आई है।