चायल: कादिरपुर नेवादा गांव में लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शव मिर्च के खेत में मिला, करंट से मौत की आशंका
सरायअकिल थाना के कादिरपुर नेवादा गांव में बृहस्पतिवार शाम घर से लापता हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक का शुक्रवार सुबह गांव के समीप मिर्च के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पीएम भेजा!