इंदौर में छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन! गांधी जयंती पर छात्राओं ने हाथों में बांधी लोहे की बेड़ियां, उठाई महिलाओं की स्वतंत्रता की आवाज।
इंदौर के रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास छात्राओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में लोहे की बेड़ियां बांधकर छात्राओं ने महिलाओं की स्वतंत्रता, पहनावे और रहन-सहन पर की जाने वाली टिप्पणियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
छात्राओं ने संदेश दिया कि महिलाओं की आजादी और उनके व्यक्तिगत फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।
स्थान: रीगल चौराहा, इंदौर
#IndoreNews #GandhiJayanti #WomenEmpowerment #WomenFreedom #MadhyaPradeshNews
Indore, Indore | Oct 2, 2026