कोतमा: कोतमा में संत रविदास रथ यात्रा का नगर पालिका में स्वागत किया गया
Kotma, Anuppur | Aug 21, 2026 कोतमा नगर में शुक्रवार 1:00 बजे संत रविदास रथ यात्रा के कोतमा नगर में पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय सर्राफ, सहित पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही साथ ही बताया कि उन्होंने समाज को हमेशा जोड़ने का कार्य किया।