भितरवार: आसमानी बिजली कड़कने से पक्की दीवार में आई दरार घर में लगी तीन शेड टूटी वार्ड क्रमांक 4 की घटना
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 4 में गरज और चमक के साथ भितरवार नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। संदीप जाटव के घर की पक्की दीवार में दरार आ गई है। घर के कमरे पर छत के रूप में लगी टीन शेड टूटकर कमरे में गिर गई जिससे घर गृहस्ती का सामान खराब हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।