🚨 सहरसा में सुबह छठ घाट बनाने के दौरान नदी में डूबा 18 वर्षीय युवक, इलाके में मचा कोहराम
करहारा घाट पर छठ पूजा के लिए घाट तैयार करने के दौरान हुआ हादसा, स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन द्वारा खोजबीन जारी।
रविवार की सुबह चिरेया थाना क्षेत्र के करहारा घाट पर छठ पूजा के लिए घाट बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत की सूचना सामने आई है। मृतक की पहचान चंद्रहास कुमार, पिता गंगलेश यादव के रूप में बताई जा रही है।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा नदी में युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है।फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन जारी है। घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है।
👉कोसी समाचार इस घटना से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है।
#BreakingNews #ChhathPuja #BiharNews #KosiSamachar #ChhathGhat
Kahara, Saharsa | Nov 15, 2026