गुरुग्राम: गुरुग्राम में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे
सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन गुरुग्राम जिले के प्रमुख स्थानों पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्प व्यक्त किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी, फर्रुखनगर और सोहना क्षेत्र में स्थान चुने हैं।