बांसवाड़ा: खोडी पिपली और खड़देव विद्यालयों के जर्जर भवन, छात्रों की पढ़ाई पर संकट, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा क्षेत्र में स्थित शनिवार दोपहर 12:15 बजे खोडी पिपली और खड़देव के राजकीय विद्यालयों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। इन भवनों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और छतें गिरने की स्थिति में हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि खड़देव विद्यालय के बाहर तो खुद स्कूल प्रशासन ने नोटिस चिपका दिया है ।