बांसवाड़ा: मकवाना बस्ती के रा. प्रा. विद्यालय का भवन जर्जर हालत में, भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे और देखे हालात
तलवाड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मकवाना बस्ती की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। कक्षा 1 से 5 तक संचालित इस विद्यालय की छत टपक रही है और कमरे खस्ताहाल हैं, जिससे बच्चों की जान का खतरा है। ग्रामीणों ने भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा, तलवाड़ा ब्लॉक संयोजक आत्माराम डिंडोर के साथ मिलकर विद्यालय का शनिवार दोपहर 12 बजे निरीक्षण किया।