बांसवाड़ा: श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय भीलप्रदेश में विद्यार्थी मोर्चा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने शनिवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए झालावाड़ के पिपलोदी गांव के स्कूल भवन हादसे में सात बच्चों की मौत और कई घायल होने पर गहरा आक्रोश जताया।