बांसवाड़ा: खेरीया गांव में पेंसिलरबर के लिए दो भाइयों में हुए विवाद के बाद मां ने बेटे को झापट मारी, गुस्से में बेटे ने पीया जहर
दानपुर थाना क्षेत्र के खेरीया गांव में शुक्रवार रात 10:30 बजे पढ़ाई करने के दौरान पेंसिल रबर के लिए दो भाइयों में हुए विवाद के बाद मां ने मासूम बेटे को झापट मारी तो गुस्से में मासूम बेटे ने जहरिली दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी परिजनों ने बताया कि प्रदीप पुत्र मनोज निवासी खेरिया का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।