Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

#एकाढ़ा_मे #भागवत_कथा का #saurav5721 #nivash2896 #chewra

Chewara, Sheikhpura | Apr 3, 2025

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 432, दिनांक 03.08.2026          
  *****************************
   *जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश* 
***************************
    आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को 
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया।  जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई
माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। 
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 432, दिनांक 03.08.2026 ***************************** *जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश* *************************** आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 431, दिनांक 03.08.2026          
  *****************************
  *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* 
*****************************
         आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि से संबंधित थे जैसे जमीन का परमार्जन कराने, जमीन का मापी कराने, वंशावली बनवाने, खाता खसरा चढ़ाने, भदौसी दरियापुर में अमीन और कानूनगो के द्वारा जमीन को गलत तरीके से चढ़ाने, नगर परिषद् में पर्चा दिलाने, परिमार्जन कराने, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, छज्जा निर्माण पर रोक लगाने, खाता खसरा रकवा चढ़ाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। 
       जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 431, दिनांक 03.08.2026 ***************************** *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* ***************************** आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि से संबंधित थे जैसे जमीन का परमार्जन कराने, जमीन का मापी कराने, वंशावली बनवाने, खाता खसरा चढ़ाने, भदौसी दरियापुर में अमीन और कानूनगो के द्वारा जमीन को गलत तरीके से चढ़ाने, नगर परिषद् में पर्चा दिलाने, परिमार्जन कराने, जमीन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, छज्जा निर्माण पर रोक लगाने, खाता खसरा रकवा चढ़ाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 429, दिनांक 01.08.2026          
  **************************** 
   *डीआरडीए सभा कक्ष में PM-AJAY योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक, योजना मूल्यांकन सह अभिसरण समितियों का गठन* 
**************************
आज दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय शेखपुरा स्थित डीआरडीए संगीती सभा कक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के सफल क्रियान्वयन, वार्षिक कार्य योजनाओं के मूल्यांकन किया गया और सभी विभागों के बीच परस्पर अभिसरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  
      बिहार सरकार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा योजना के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय 'योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समितियों के गठन किया गया है। जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए गठित समिति की कमान जिला पदाधिकारी, शेखपुरा (अध्यक्ष) के हाथों में होगी। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा, सदस्य सचिव, जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा, प्रमुख सदस्य उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केन्द्र), कार्यपालक अभियंता (PHED), विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु सिंचाई), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), तथा प्रबंधक (DRCC)।  
       ग्राम स्तरीय समिति का ढांचा
त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं को पहुँचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी समिति गठित की गई है। पंचायत के सभी SC सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक  ए.एन.एम./आशा कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, शिक्षा सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका तथा पंचायत कार्यपालक सहायक। 
     PM-AJAY योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) बहुल गांवों को 'आदर्श ग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य SC और गैर-SC आबादी के बीच की सामाजिक-आर्थिक असमानता को समाप्त करना और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।  
विकास के मूल्यांकन के लिए 10 मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत 50 सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों को चिह्नित किया गया है। उसमें  
पेयजल एवं स्वच्छता,  
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण  
सामाजिक सुरक्षा,  
ग्रामीण सड़कें एवं आवास  
बिजली एवं स्वच्छ ईंधन,  
कृषि पद्धतियाँ ,वित्तीय समावेशन   
डिजिटल तकनीक/डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का चयन 'आदर्श ग्राम' विकास हेतु किया गया है। प्रखंड पंचायत चयनित ग्राम कोड
शेखपुरा औधे फरीदपुर,गगरी हसौड़ी, गुन्हेसा और कुशुम्भा बाँकरपुर बाँक,
अरियरी प्रखंड में हजरतपुर मड़रोंरं का, उसरी,ऐफनी / सनैया बहादुरपुर, देवपुरी, बरबीघा प्रखंड में मालदह,केवटी,मलिकचक, मिल्की चक, जगदीशपुर उखदी, कन्हौली,
सर्वा, कुटौत,मिर्जापुर, दोवाड़ीह,
चेवाड़ा में चकन्द्रा, लहना माने, बेंन्गुचा,
शेखोपुरसराय प्रखंड में अम्बारी,पानापुर शादिकपुर, 
घाटकुसुम्भा प्रखंड में पानापुर, गगौर जितवारपुर, बेलौनी को शामिल किया गया है। 
    जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव तथा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों  एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों  को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक तीन माह पर अथवा आवश्यकतानुसार समिति की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।  
बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चयनित गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और विकास कार्यों का नियमित मूल्यांकन हो सके।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 429, दिनांक 01.08.2026 **************************** *डीआरडीए सभा कक्ष में PM-AJAY योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक, योजना मूल्यांकन सह अभिसरण समितियों का गठन* ************************** आज दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय शेखपुरा स्थित डीआरडीए संगीती सभा कक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के सफल क्रियान्वयन, वार्षिक कार्य योजनाओं के मूल्यांकन किया गया और सभी विभागों के बीच परस्पर अभिसरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार सरकार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा योजना के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय 'योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समितियों के गठन किया गया है। जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए गठित समिति की कमान जिला पदाधिकारी, शेखपुरा (अध्यक्ष) के हाथों में होगी। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा, सदस्य सचिव, जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा, प्रमुख सदस्य उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केन्द्र), कार्यपालक अभियंता (PHED), विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु सिंचाई), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), तथा प्रबंधक (DRCC)। ग्राम स्तरीय समिति का ढांचा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं को पहुँचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी समिति गठित की गई है। पंचायत के सभी SC सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक ए.एन.एम./आशा कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, शिक्षा सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका तथा पंचायत कार्यपालक सहायक। PM-AJAY योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) बहुल गांवों को 'आदर्श ग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य SC और गैर-SC आबादी के बीच की सामाजिक-आर्थिक असमानता को समाप्त करना और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विकास के मूल्यांकन के लिए 10 मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत 50 सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों को चिह्नित किया गया है। उसमें पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास बिजली एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियाँ ,वित्तीय समावेशन डिजिटल तकनीक/डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का चयन 'आदर्श ग्राम' विकास हेतु किया गया है। प्रखंड पंचायत चयनित ग्राम कोड शेखपुरा औधे फरीदपुर,गगरी हसौड़ी, गुन्हेसा और कुशुम्भा बाँकरपुर बाँक, अरियरी प्रखंड में हजरतपुर मड़रोंरं का, उसरी,ऐफनी / सनैया बहादुरपुर, देवपुरी, बरबीघा प्रखंड में मालदह,केवटी,मलिकचक, मिल्की चक, जगदीशपुर उखदी, कन्हौली, सर्वा, कुटौत,मिर्जापुर, दोवाड़ीह, चेवाड़ा में चकन्द्रा, लहना माने, बेंन्गुचा, शेखोपुरसराय प्रखंड में अम्बारी,पानापुर शादिकपुर, घाटकुसुम्भा प्रखंड में पानापुर, गगौर जितवारपुर, बेलौनी को शामिल किया गया है। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव तथा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक तीन माह पर अथवा आवश्यकतानुसार समिति की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चयनित गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और विकास कार्यों का नियमित मूल्यांकन हो सके। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 426, दिनांक 31.07.2026          
  **************************** 
    *विकास-सह-प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्टॉल निरीक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया 32वाँ स्थापना दिवस
*****************************
     
शेखपुरा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय  शेखपुरा के परेड ग्राउंड मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।  स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत समाहरणालय, शेखपुरा से गिरहिंडा पहाड़ अवस्थित बाबा  कामेश्वर नाथ मंदिर पहाड़ तक विकास- सह -प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मियों  एवं स्कूल बच्चों ने भाग लिया। गिरहिन्डा पहाड़ पर एक पेड़ मां के नाम जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त महोदय के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा पेड़ लगाया गया। 
इसी क्रम में परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा, माननीय विधायक पुष्पंजय कुमार बरबीघा, , विधान परिषद् सदस्य श्री ललन प्रसाद का स्वागत किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अतिथियों को श्याम विष्णुधाम का प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कुल 14 स्टॉलों का अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत गुब्बारे उड़ाकर स्थापना दिवस समारोह के उल्लासपूर्ण आयोजन का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों को सामूहिक रूप से चेक प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों के बीच 5 ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। 
सर्वप्रथम अपने संबोधन में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, महोदय ने जिले की विकास यात्रा पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत वर्षों में शेखपुरा जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, भवन आधारभूत संरचना, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तथा शेखपुरा को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाए।
माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर  कुमार सोनी ने अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की स्थापना एवं विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शेखपुरा जिला बनने के पीछे राजो सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शेखपुरा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में जिले के विकास को और गति मिलेगी।
माननीय विधान परिषद् सदस्य श्री  ललन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शेखपुरा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में पुलिस प्रशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
माननीय विधायक बरबीघा, डॉक्टर पुष्पंजय कुमार  ने भी अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जिले के निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।
      खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा - कबड्डी,  खो - खो, दौड़,  अभिभाषण, रंगोली, चित्रकला आदी का आयोजन किया गया। तथा प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने जिले के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच), सिविल सर्जन, पंकज कुमार ( उपाध्यक्ष, जिला परिषद), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,  अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ- साथ छात्र/ छात्राएं, ग्रामीण लोग उपस्थिति थे।
जिला जन- संपर्क पदाधिकारी,
 शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #sheikhpuradistrict

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 426, दिनांक 31.07.2026 **************************** *विकास-सह-प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्टॉल निरीक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया 32वाँ स्थापना दिवस ***************************** शेखपुरा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय शेखपुरा के परेड ग्राउंड मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत समाहरणालय, शेखपुरा से गिरहिंडा पहाड़ अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर पहाड़ तक विकास- सह -प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मियों एवं स्कूल बच्चों ने भाग लिया। गिरहिन्डा पहाड़ पर एक पेड़ मां के नाम जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त महोदय के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा पेड़ लगाया गया। इसी क्रम में परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा, माननीय विधायक पुष्पंजय कुमार बरबीघा, , विधान परिषद् सदस्य श्री ललन प्रसाद का स्वागत किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अतिथियों को श्याम विष्णुधाम का प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कुल 14 स्टॉलों का अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत गुब्बारे उड़ाकर स्थापना दिवस समारोह के उल्लासपूर्ण आयोजन का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों को सामूहिक रूप से चेक प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों के बीच 5 ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। सर्वप्रथम अपने संबोधन में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, महोदय ने जिले की विकास यात्रा पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत वर्षों में शेखपुरा जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, भवन आधारभूत संरचना, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तथा शेखपुरा को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाए। माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी ने अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की स्थापना एवं विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शेखपुरा जिला बनने के पीछे राजो सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शेखपुरा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में जिले के विकास को और गति मिलेगी। माननीय विधान परिषद् सदस्य श्री ललन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शेखपुरा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में पुलिस प्रशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। माननीय विधायक बरबीघा, डॉक्टर पुष्पंजय कुमार ने भी अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जिले के निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा - कबड्डी, खो - खो, दौड़, अभिभाषण, रंगोली, चित्रकला आदी का आयोजन किया गया। तथा प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने जिले के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच), सिविल सर्जन, पंकज कुमार ( उपाध्यक्ष, जिला परिषद), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ- साथ छात्र/ छात्राएं, ग्रामीण लोग उपस्थिति थे। जिला जन- संपर्क पदाधिकारी, शेखपुरा Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #sheikhpuradistrict

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026