साहिबगंज: साहिबगंज को हरा-भरा बनाने की पहल, गंगा मिशन ने 3000 फलदार पौधों का वितरण शुरू किया
साहिबगंज को हरा-भरा बनाने की पहल, गंगा मिशन ने 3000 फलदार पौधों का वितरण शुरू किया साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता के तहत गंगा नगरी साहिबगंज को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसके तहत कोलकाता से लगभग 3,000 फलदार पौधे साहिबगंज लाए गए हैं। इनमें आम, नारियल, कटहल, अमरूद, आंवला, त्रिफला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।