सिंगरौली: ग्राम बारदह में महुआ के पेड़ से गिरने पर एक वृद्ध की हुई मौत, चितरंगी पुलिस जांच में जुटी
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बारदह निवासी एक अधेड़ व्यक्ति महुआ के पेड़ में चढ़कर बांस काट कर खींच रहे थे कि पैर फिसलने से नीचे गिर पड़े और वृद्ध व्यक्ति ने जिला चिकित्सालय ले जाते समय दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बारदह निवासी जगदीश प्रसाद बंसल पिता रामकरण बंसल उम्र 62 वर्ष बांस काटकर महुआ के पेड़ में चढ़कर बांस को खींच रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर पड़े। जहां जिला चिकित्सालय लाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।