सिंगरौली: महिला थाना सिंगरौली में जन चेतना परामर्श का किया गया आयोजन, कई समस्याओं का कराया गया निराकरण
महिला थाना मे जन चेतना परामर्श का श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निवेदिता गुप्ता के कुशल निर्देशन मे जन चेतना परामर्श का आयोजन किया गया। आयोजन मे 20 आवेदिकाओं के आवेदन पर थाना बुलाया जाकर जन चेतना परामर्श मे पति पत्नी की समस्याओं को सुना जाकर निदान हेतु परामर्श दिया गया। जिसमें 08 प्रकरणों मे परामर्श उपरान्त पति पत्नी एवं अन्य परिवारजन अच्छे जीवन की शुरूआत करने के लिये सहर्ष तैयार होने पर साथ मे भेजा गया ।4 प्रकरणो मे और समय की मांग की गई एवं अन्य 08 प्रकरणों मे अनावेदक अनुपस्थित होने से अन्य दिनांक को सूचीबद्ध किया गया ।