सिंगरौली: एनक्वास की टीम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वार्डों सहित पोषण पुनर्वास केन्द्र, लैब, किचन और साफ-सफाई का लिया जायजा
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं संचालित योजनाओं की सेवाओं को परखने के लिए नेशनल क्वालिटी एसेंसमेंट स्टैंडर्ड की एक सदस्य अंगेलिन जोयर सुबह पहुंची। जहां चिकित्सालय के वार्डो, पैथालॉजी सेन्टर, लैब, कीचन सहित अन्य सेवाओं को विस्तार से देखा और परखते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।इधर उक्त टीम के आने की खबर से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं दोपहर तक चाक-चौबंद नजर आई।