मोठ: बेतवा नदी में बालू माफियाओं का काला खेल बेनकाब, SDM ने जेसीबी चलवाकर खनन के रास्ते बंद कराए
Moth, Jhansi | May 23, 2026 मोंठ क्षेत्र के सौजना गांव में बेतवा नदी से रात के समय अवैध बालू खनन किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अवनीश तिवारी ने जेसीबी से खनन में इस्तेमाल हो रहे चार रास्तों को खुदवाकर बंद करा दिया। बताया गया कि करीब 36 ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू चोरी की जा रही थी। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।