कोरांव: कपासी कला में दशकों से अतिक्रमित नाली और चकरोड को एसडीएम ने कराया कब्जा मुक्त, गांव के किसान ने की थी शिकायत
कोरांव तहसील क्षेत्र के कपासी कला गांव में दशकों से अतिक्रमित नाली और चकरोड को गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने राजस्व टीम भेज कर मौके पर नाप व पैमाइश कराते हुए चिन्हांकन करा दिया। अतिक्रमण करने की शिकायत गांव की ही किसान भोला सिंह के द्वारा की गई थी। जिसके बाद एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कर दिया।