लातेहार: जिला समन्वय समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई
बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रखंडवार जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों, सुधार कार्यों तथा वितरण को देखा।