मंझनपुर: मोहनपुर गांव में पुल के रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 15 लोग हुए घायल
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार को समय 2:30 पुल के रास्ते को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में एक पक्ष के 5 और दूसरे पक्ष के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।