मंझनपुर: पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण अधिकारी पर भड़के, बैठक कर बनाई रणनीति, मंझनपुर में डीएम से करेंगे शिकायत
कौशाम्बी जिले में पूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के मीटिंग हाल में बैठक करने से रोक दिया गया है, इस बात से नाराज़ पूर्व सैनिकों ने रविवार को 1 बजे भरवारी में मासिक बैठक की। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले हुई मासिक बैठक में जिले के तमाम पूर्व सैनिक इकठ्ठा हुए। बैठक में पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।