मंझनपुर: महाकुंभ-2025: बसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एएसपी ने महेवाघाट यमुना ब्रिज बैरियर का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। महाकुंभ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थाना महेवाघाट अंतर्गत यमुना ब्रिज बैरियर चेकिंग प्वाइंट का रविवार को समय 12 बजे निरीक्षण किया है।