मंझनपुर: महाकुंभ 2025: महेवाघाट पुलिस ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया सेवा कार्य, श्रद्धालुओं के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था
महाकुंभ 2025 के प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन और स्थानीय लोगों का समर्पण देखने को मिला। थाना महेवाघाट पुलिस ने ग्राम कुम्हियावा के ग्रामीणों के सहयोग से दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए रविवार को 2 बजे जलपान और भोजन की विशेष व्यवस्था कराई। इस आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया है।